Posts

Showing posts from November, 2024

भाई दुज

Image
 हिंदूओं के प्रमुख त्योहार में भाईदूज का भी बहुत महत्व है। भाईदूज का पर्व दीपावली से 2 दिन बाद आता है, इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना भी करती हैं। स्कंदपुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसको मनाए जाने के पीछे एक पौराणिक कथा भी प्रचलित है। यम-यमुना की कहानी शास्त्रों के अनुसार भगवान सूर्य नारायण और संज्ञा के दो संतानें- एक पुत्र यमराज और दूसरी पुत्री यमुना थी। मगर एक समय ऐसा आया जब संज्ञा सूर्य का तेज सहन कर पाने में असमर्थ होने के कारण उत्तरी ध्रुव में छाया बनकर रहने लगी। जिसके कारण ताप्ती नदी और शनिदेव का जन्म हुआ। उत्तरी ध्रुव में बसने के बाद संज्ञा (छाया) का यम व यमुना के साथ व्यवहार में अंतर आ गया। इससे व्यथित होकर यम ने अपनी नगरी यमपुरी बसाई। वहीं यमुना अपने भाई यम को यमपुरी में पापियों को दंड देते देख दु:खी होती, इसलिए वह गोलोक में निवास करने लगीं लेकिन यम और यमुना दोनों भाई-बहन में बहुत स्नेह था। इसी तरह समय व्यतीत होता रहा, फिर अचानक एक दिन यम को अपनी ब...

गोवर्धन पूजा

Image
दीपावली के एक दिन बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा तथा अन्नकूट का महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। इसके साथ ही गाय और नंदी की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण की विजय का जश्न मनाने के लिए मनाई जाती है, जब उन्होंने इंद्र को हराया था। मथुरा-वृंदावन, गोवर्धन और ब्रज क्षेत्र में तो यह उत्‍सव व‍िशेष धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन नए अनाज का शुभारंभ भगवान को भोग लगाकर किया जाता है। मुख्य मंदिरों में कढ़ी-चावल, खीर, मिठाईयां, पुवा, पूड़ी आदि बनाई जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाने के बाद अन्नकूट को अलग-अलग बांटने की बजाय इकट्ठा बांटा जाता है। इस मिश्रण का स्वाद बहुत अच्छा होता है। महाराष्ट्र में यह दिन बालि प्रतिपदा या बालि पड़वा के रूप में मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा क्‍यों की जाती है? पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में, भगवान कृष्ण ने गोकुल के लोगों को इंद्र की पूजा करने से रोका, क्योंकि वे अपनी फसलों के लिए वर्षा के लिए देवराज इंद्र पर निर्भर थे। भगवान कृष्ण ने उन्हें समझाया कि वे...