Posts

Showing posts from June, 2024

गंगा दशहरा

Image
  गंगा दशहरा पर अद्भुत संयोग, रवि योग, सर्वार्थ व अमृत योग के शुभ संयोग ।  आइए जानते हैं गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा कैसे करना रहेगा शुभ- गंगा दशहरा पर जातक कैसे करें पूजा-पाठ और दान गंगा दशहरा का पवन पर्व है। रवि योग, सर्वार्थ व अमृत योग के शुभ संयोग में त्योहार मनाया जाएगा। गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा-अर्चना करने, गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान, दान, पुण्य का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, राजा भागीरथ की घोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन हस्त नक्षत्र में स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थीं। मां गंगा की पूजा-अर्चना से दुख-पापों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं गंगा दशहरा का महत्व, पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र  गंगा दशहरा पर दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और जीवन के ग्रह दोष खत्म होते हैं। संत तुलसी दास जी ने भी कलयुग में सद्गति के लिये भगवान श्रीराम और देव नदी गंगा के पवित्र जल को ही आधार माना है। गंगा दशहरा क्यों मनाते हैं? मां गंगा ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन हस्त नक्षत्र में स्वर्ग से धरती पर अवतरित...